{"_id":"6617f45618a5ed9674004f1f","slug":"goods-train-engine-had-to-be-installed-in-howrah-jodhpur-express-why-did-railway-officials-do-this-know-reason-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway: हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में लगाना पड़ गया मालगाड़ी का इंजन, रेलवे अधिकारियों ने क्यों किया ऐसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में लगाना पड़ गया मालगाड़ी का इंजन, रेलवे अधिकारियों ने क्यों किया ऐसा?
Thu, 11 Apr 2024 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 08:01 PM IST
सार
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के इंजन के पहिए जाम हो गए। इस वजह से भीषण गर्मी में ट्रेन दो घंटे तक शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों ने इस गाड़ी के लिए मालगाड़ी के इंजन की व्यवस्था की, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर जा रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के इंजन के पहिए जाम हो गए। इसके चलते नॉन स्टॉप ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस घटना के चलते पीछे आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को रेल अधिकारियों ने लूप लाइन से होकर गुजारा।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम हावड़ा से चलकर जोधपुर जा रही 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। जब वह इटावा रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई तो कुछ स्टेशनों को पार करने के बाद उसके इंजन की गति अचानक कम होने लगी। चालक ने गति को बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। ट्रेन जब शाम छह बजे के करीब जब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची, तो चालक ने तत्काल ही घटना से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर नॉनस्टॉप ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंची। विभागीय कर्मचारी की टीम ने मरम्मत का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके चलते मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को दो घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान पीछे आ रही 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजारा गया।