{"_id":"5fa0c4238ebc3e9bf4623162","slug":"goods-train-derails-on-kasganj-kanpur-rail-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, दूर जाकर पलटीं बोगियां, पहिये टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, दूर जाकर पलटीं बोगियां, पहिये टूटे
Wed, 04 Nov 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मंगलवार तड़के मालगाड़ी की छह बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि 18 अन्य बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में ओएचई तार, विद्युत खंभे और स्लीपर भी टूट गए। घटना की सूचना पर डीआरएम सहित आला अफसर मौके पर पहुंच गए। रेल मार्ग की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया।
विज्ञापन
घटना मंगलवार तड़के 4:10 बजे की है। कानपुर से आ रही मालगाड़ी संख्या 94182 गंजडुंडवारा पटियाली के बीच किलोमीटर संख्या 208 पर बेपटरी हुई। छह बोगियां पटरी से उतर कर पलट गईं। 18 अन्य बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई बोगियां एक दूसरें में घुस गई। ओएचई तार और छह खंभे भी टूट गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत दल मौके पर पहुंचा। कासगंज और कानपुर की टीमें राहत में लगाई गईं। इधर, डीआरएम आशुतोष पंत अन्य अफसरों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और बारीकी निरीक्षण किया। रेलवे के अफसरों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द संचालन के लिए दुरस्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
सुपर फास्ट ट्रेन को डायवर्ट किया गया
घटना के बाद रेलमार्ग बंद होने के कारण सुपर फास्ट ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधी धाम का रूट डायवर्ट कर निकाला गया। यह ट्रेन भागलपुर से गांधीधाम वाया कासगंज जा रही थी। घटना के बाद इस ट्रेन को फर्रुखाबाद से वाया शिकोहाबाद होते हुए गांधी धाम भेजा गया। इधर, रेल मार्ग की मरम्मत कर टीमें मालगाड़ी की बाकी बोगियां पटियाली यार्ड में खड़े करा दिए हैं।
इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के छह डिब्बे बे पटरी हो गए थे । घटना में क्षतिग्रस्त बोगियों को यार्ड में भेजा गया। यह मालगाड़ी कानपुर से मथुरा जा रही थी। पटियाली गंजडुंडवारा के बीच यह घटना हो गई। युद्ध स्तर पर रेल मार्ग की मरम्मत का काम कराया गया ।