{"_id":"63139a897541db3cbd4cae18","slug":"good-thinking-of-the-prime-minister-has-given-the-path-of-progress-of-education-jaiveer-mainpuri-news-agr5456315159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की अच्छी सोच ने शिक्षा का दिया उन्नति का पथ: जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की अच्छी सोच ने शिक्षा का दिया उन्नति का पथ: जयवीर
विज्ञापन
मैनपुरी।
आगर रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को मोदी-20 सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच से आज शिक्षा के क्षेत्र में देश उन्नति के पथ पर है।
उन्होंने मोदी-20 सेमीनार का शुभारंभ किया। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने किया। बलजीत यादव ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सेमीनार में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के देश विदेश नीति, कोरोना काल संकट में रिकार्ड टीकाकरण, महिला सशक्तिकरण, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र एक कर, आदि नीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के कुलसचिव डॉ. सुधीर कुमार दुबे, विक्रांत मिश्रा, अंशुल कुमार मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।
कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन और नव उद्यमी सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सुदिती ग्लोबल एकेडमी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन को सम्मानित किया। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक सुशील चौहान ने मंत्री का स्वागत किया। उदयन शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र धवल, अजय परिहार, शिव कुमार आदि का स्वागत डॉ. राममोहन, सुधीर चौहान व अतुल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
मैनपुरी की प्राचीन पहचान के लिए सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। मयन ऋषि बिसारी देवी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मैनपुरी का प्राचीन नाम मयनपुरी रखने और गांव धारऊ में बिसारी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही। ज्ञापन देने वालों में मुनेंद्र मिश्रा, सचिव सुभाष मिश्रा, आभार मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी, अमित मिश्रा, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।