फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news for sugarcane farmers Rs 2.5 crore dues will be paid soon

Kasganj: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी,  जल्द होगा ढाई करोड़ रुपये बकाया का भुगतान

Thu, 15 Dec 2022 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 07:13 PM IST
सार

जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 'एक दो दिन में गन्ना किसानों को ढाई करोड़ रुपये का और बकाया भुगतान मिलेगा। मिल प्रशासन ने भुगतान करने के क्रम की जानकारी दी है। शीघ्र ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।'

विज्ञापन
Good news for sugarcane farmers Rs 2.5 crore dues will be paid soon
गन्ना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की न्यौली चीनी मिल का नया पेराई सत्र संचालित है, लेकिन अभी तक गन्ना किसानों के पुराने बकाए का पूरा भुगतान नहीं हो सका है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की सख्ती के बाद अब एक दो दिन में चीनी मिल प्रशासन ने बकाया मूल्य के ढाई करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का भरोसा दिया है। शीघ्र ही गन्ना किसानों को यह भुगतान मिलेगा। अभी तक किसानों को मिल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद 13 करोड़ 62 लाख रुपये का भुगतान हो सका है। किसान गन्ना बकाए का भुगतान किश्तों में मिलने के कारण संतुष्ट नहीं हैं और वे बार-बार पूरे बकाए का भुगतान करने की मांग उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

इतना है बकाया 

चीनी मिल पर पिछले वर्ष का गन्ना किसानों का 36 करोड़ 62 लाख रुपये का गन्ना मूल्य बकाया था। गन्ना बकाए का भुगतान न करने के कारण चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ गन्ना विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मिल प्रशासन ने किश्तों में गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान देना शुरू किया। 36 करोड़ 60 लाख रुपये के बकाए में  अब तक 13 करोड़ 62 लाख का भुगतान हो सका है। अब ढाई करोड़ रुपये बकाए मूल्य के भुगतान का मिल प्रशासन ने भरोसा दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले किसान 

 गन्ना किसान के नए गन्ने का बकाया भी चीनी मिल पर बढ़ता जा रहा हैं। ऐसी स्थिति किसान पूरे बकाए भुगतान की मांग कर रहे हैं। सलेमपुर के गन्ना किसान शंकरलाल का कहना है कि थोड़ा थोड़ा पैसा किसानों के खाते में पहुंच रहा है। किसानों को पैसे की सख्त जरूरत है। यदि पूरा भुगतान मिले तो कुछ राहत मिले। वहीं जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 'एक दो दिन में गन्ना किसानों को ढाई करोड़ रुपये का और बकाया भुगतान मिलेगा। मिल प्रशासन ने भुगतान करने के क्रम की जानकारी दी है। शीघ्र ही बकाया भुगतान कराया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed