{"_id":"69e1c9f11537c5cbe607dc52","slug":"good-news-for-agra-passengers-special-train-to-halt-at-idgah-station-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway: आगरा वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन; ईदगाह स्टेशन पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: आगरा वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन; ईदगाह स्टेशन पर होगा ठहराव
Fri, 17 Apr 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:19 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जिनका ठहराव ईदगाह आगरा और आसपास के स्टेशनों पर होगा। इससे आगरा मंडल के यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी और अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में आगरा मंडल को भी अहम रेल कनेक्टिविटी दी है। खास तौर पर ईदगाह आगरा, टूंडला और आसपास के स्टेशनों पर ठहराव तय होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ये विशेष ट्रेनें अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी|
विज्ञापन
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम–मालदा टाउन विशेष 19 अप्रैल को रवाना होकर सोमवार सुबह 7:30 बजे ईदगाह, आगरा पहुंचेगी और सुबह 7:35 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 09464 मालदा टाउन–गांधीधाम विशेष बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 6:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरओ का भी काम देखेंगे संजय कुमार
रेलवे में सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार गौतम को जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का तबादला पूर्वोत्तर रेलवे जोन में होने पर यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वर्तमान में वह आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत हैं।
रेलवे में सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार गौतम को जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का तबादला पूर्वोत्तर रेलवे जोन में होने पर यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वर्तमान में वह आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत हैं।