{"_id":"5e8f42b98ebc3e76a30669a6","slug":"good-friday-today-christian-will-not-prayer-in-church","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे आज, कोरोना वायरस के चलते गिरजाघरों में नहीं होगी सामूहिक प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे आज, कोरोना वायरस के चलते गिरजाघरों में नहीं होगी सामूहिक प्रार्थना
Fri, 10 Apr 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
आगरा का सेंट मैरी चर्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाई समाज 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाएगा। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना नहीं होगी। समाज के लोग घरों पर प्रभु यीशु के दुखभोग को याद करेंगे और कोरोना से निजात पाने के लिए प्रार्थना करेंगे।
आगरा महाधर्म प्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि ईसाई समाज के लोग पूरे सप्ताह में प्रभु यीशु के अंतिम दिनों की यादगारी मनाते हैं। सप्ताह की शुरुआत खजूर रविवार से होती है, इसी दिन प्रभु यीशु ने येरुशलम में प्रवेश किया था।
बृहस्पतिवार को ईसा मसीह के अंतिम भोज के दौरान परम प्रसाद व पवित्र पुरोहितिक वर्ग की स्थापना के साथ बारह शिष्यों के पैर धोने की घटना की यादगारी मनाई गई। ईसाई समाज के लोग गुड फ्राइडे को रोजा (उपवास) रखकर प्रभु की मृत्यु के दिन को याद करते हैं।
विज्ञापन
गिरजाघरों में पुरोहित क्रूस का रास्ता, प्रभु का दुखभोग व क्रूस की आराधना करेंगे। इसी समय पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित किया जाता है। फादर ने बताया कि मसीही समाज के लोग घरों में रहकर गुड फ्राइडे मनाएं। उपवास रखकर अपने हिस्से के भोजन को गरीबों को बांटे ताकि लॉकडाउन में लोगों तक भोजन पहुंच सके। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने कहा कि लोग घरों में रहकर आराधना करें।