फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gomtinagar Express delayed by two and a half hours due to fog

Agra News: गोमतीनगर एक्सप्रेस सवा दो घंटे हुई लेट

Sat, 07 Jan 2023 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gomtinagar Express delayed by two and a half hours due to fog
कासगंज। शनिवार को छाई कोहरे की घनी चादर से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गोमती नगर एक्सप्रेस 2 घंटा 13 मिनट लेट हो गई। वहीं मथुरा कानपुर सुपरफास्ट भी घंटा 42 मिनट की देरी से आई। कई अन्य ट्रेनों पर भी कोहरे का असर देखा गया। दिल्ली के लिए रवाना होने वाली पहली बस एक घंटा की देरी से रवाना हुई। अन्य ट्रेनों व बसों के संचालन पर भी असर देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात्रि से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि 3.47 के स्थान पर सुबह 6 बजे जंक्शन पर पहुंची। वहीं मथुरा कानपुर सुपर फास्ट रात्रि 1.45 बजे के स्थान पर 3.27 बजे जंक्शन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। काशीपुर - कासगंज पैसेंजर दोपहर 12.45 बजे के स्थान पर 1.20 बजे, बरेली मथुरा सुबह 9.15 बजे के स्थान पर 10.07 बजे जंक्शन पर आई। ठंड व कोहरे की वजह से यात्री भी सुबह जल्द घर से निकलने का साहस नहीं कर पाए। जिससे सुबह 4 बजे दिल्ली रवाना होने वाली बस एक घंटा देरी से रवाना हुई। सुबह 5.30 बजे, सुबह 6.30 बजे वाली बसें भी आधा घंटा देर से रवाना हुई। वहीं बरेली की ओर से आने वाली बसें भी कोहरे से प्रभावित रही। ये बसें भी काफी देर से पहुंची। कोहरे की बजह से सड़क यातायात पर भी असर देखा गया। मार्ग पर चलने वाले दोपहिया , चार पहिया वाहन के संचालकों ने अपने वाहनों की रफ्तार को काफी कम रखा, ताकि हादसे से बचा जा सके। दिन के समय भी वाहन चालक लाइटों को जलाकर वाहन चलाते देखे गए। जिससे उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed