{"_id":"66a5c9d01d305b4a3409bb79","slug":"goldsmith-was-mistaken-for-a-customer-but-truth-shocked-scoundrel-ran-away-with-seven-gold-rings-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सुनार जिन्हें समझ रहा था ग्राहक, सच्चाई ने उड़ाए होश...सात सोने की अंगूठी ले भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सुनार जिन्हें समझ रहा था ग्राहक, सच्चाई ने उड़ाए होश...सात सोने की अंगूठी ले भागे बदमाश
Sun, 28 Jul 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:02 AM IST
सार
सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाश सोने की सात अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा के धनौली कस्बे में एक दुकान से बदमाश सोने की 7 अंगूठी लेकर भाग गए। ये ग्राहक बनकर आए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव कलवारी निवासी सतेंद्र कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि उनकी धनौली में सिरौली मार्ग पर दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे दो युवक ग्राहक बनकर आए। एक दुकान के बाहर स्कूटर लेकर खड़ा रहा। दूसरा दुकान में आ गया। युवक ने सोने की अंगूठी मांगी।
अलमारी से सोने की 7 अंगूठी निकालकर पसंद करने के लिए रख दी। युवक ने कहा कि चांदी की पायल दिखाओ। वह पायल निकालने लगे। इसी दौरान युवक अंगूठियां लेकर निकल गया। जब तक लोग जुटते, दोनों युवक स्कूटर से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।