फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold jewelry and cash stolen from house by high profile family Child

चोर बन गए 'रईसों' के बच्चे, गैंग लीडर देता था धमकी, चोरी करो, वरना कहीं का नहीं छोड़ूंगा

Wed, 19 Jun 2019 03:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Gold jewelry and cash stolen from house by  high profile family Child
क्राइम - फोटो : amar ujala
सिकंदरा के एक बड़े अपार्टमेंट में रहने वाले पांच रईसों के बच्चे अपने ही घरों से गहने और नगदी चोरी कर रहे थे। इनसे चोरियां पास की एक कॉलोनी के छह बच्चों का गिरोह करा रहा था। 
विज्ञापन


यह गिरोह अपार्टमेंट के बच्चों को हुक्का बार ले जाता, फोटो खींचता, फिर ब्लैकमेल करता। कहता, चोरी नहीं की तो फोटो मम्मी-पापा को दिखा देंगे। पुलिस इन सभी बच्चों से पूछताछ कर रही है। खुलासे से इनके परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा नेवी के रिटायर्ड इंजीनियर के घर 32 तोले सोने की चोरी से हुआ। इंजीनियर परिवार सहित 13 जून को गोवा गए थे। घर पर एक बच्चे को छोड़ गए थे। जाते हुए यह नहीं बताया था कि कब लौटेंगे। बच्चे ने समझा कि आठ-दस दिन में आएंगे लेकिन वह 16 जून को ही लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब वे लौटे तो घर पर सामान बिखरा था, बीयर की बोतलें पड़ीं थी, रेस्तरां के खाने के पैकिंग के डब्बे पड़े थे, अलमारी से 32 तोले सोना गायब था। 

उन्होंने बच्चे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि छह बच्चों का गिरोह है जो रईसों के बच्चों से उनके घर में चोरी कराता है। इसके बाद उन बच्चों का पता चला जो घरों में चोरी कर रहे थे। एक और फ्लैट में पांच लाख की चोरी का पता चला।

रिटायर्ड ऑफिसर ने सिकंदरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी कराने और करने वाले बच्चों को थाने बुलाकर पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया।

कॉलोनी वाले बच्चों का गिरोह पहले से बिगड़ैल है, हुक्का बार में जाता है, सिगरेट, बीयर पीता है। ये बच्चे अपार्टमेंट वाले बच्चों को एक-एक जाल में फंसाते, उन्हें मौजमस्ती कराने का लालच देकर हुक्का बार में ले जाते, वहां उनके सिगरेट, नशे वाला हुक्का पीते समय फोटो खींच लेते।

इसके बाद गैंग लीडर कहता, मुझ पर कर्ज है, ब्याज देना है, घर से कोई जेवर चोरी करके लाओ। अपार्टमेंट वाले बच्चों ने बताया कि वे दो महीनों से घरों में चोरी कर रहे थे।

कभी पापा की जेब से रुपये चुराते, कभी मम्मी का कोई गहना। कॉलोनी वाला गिरोह जेवरात को केके नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को बेचता था।

अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक, सिकंदरा थाना का कहना है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोरी का केस दर्ज हुआ है। पता चला है कि अपार्टमेंट और आसपास के रहने वाले बच्चे ही चोरी कर रहे थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed