फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold jewelery and 2.5 lakh cash looted from Tundla's bullion

Firozabad: टूंडला के सराफा से  30 तोले सोने के आभूषण, ढाई लाख की नकदी लूटी, तमंचे के बल पर छीन ली लाइसेंसी पिस्तौल 

Sun, 05 Jun 2022 10:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 10:02 PM IST
सार

अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर वीरेन्द्र से 2 लाख 50 हजार रुपये की नकदी व 30 तोले सोने के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर सराफा को जान से मारने की धमकी दी, जिससे दहशत में आए सराफा कुछ भी नहीं कर सके। 

विज्ञापन
gold jewelery and 2.5 lakh cash looted from Tundla's bullion
पीड़ित सराफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर जा रहे सराफा से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने 30 तोले सोने के आभूषण, ढाई लाख की नकदी और लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टूंडला के थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी वीरेन्द्र पुत्र शांति प्रसाद की बाजिदपुर आगरा में संगीता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया गया है कि वीरेन्द्र रोज की तरह दुकान बंदकर घर बजहेरा आ रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 8.30 बजे वे ग्वारई मोड़ पर पहुंचे तभी बाजिदपुर की ओर से तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर वीरेन्द्र से 2 लाख 50 हजार रुपये  की नकदी व 30 तोले सोने के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर सराफा को जान से मारने की धमकी दी, जिससे दहशत में आए सराफा कुछ भी नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद सराफा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सराफा से लूट की जानकारी मिलते ही एसओ सचिन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed