फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goats worth 40 lakhs sold in a day for Bakrid

बकरीद के लिए एक दिन में बिके 40 लाख के बकरे

Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Goats worth 40 lakhs sold in a day for Bakrid
कासगंज गंजडुंडवारा के नकाशा बाजार में बकरों को लेकर पहुंचे पशु पालक - फोटो : KASGANJ
कासगंज/ गंजडुंडवारा। बकरीद पर्व पर कुर्बानी देने के लिए गंजडुंडवारा के नकाशा बाजार में बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में एक दिन में ही 40 लाख तक के बकरों की बिक्री हो गई। बकरों की अच्छी बिक्री होने से पशु पालकों के चेहरे खिल उठे। सबसे कम कीमत का बकरा 8 हजार का एवं सबसे अधिक कीमत का बकरा 55 हजार में बिका।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते दो साल से बकरीद पर्व पर बंदिशें रही, जिसका असर बकरा पालकों पर पड़ा। पालकों को अच्छे दाम नहीं मिले। जिससे पालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इस बार बकरीद पर्व पर कोरोना से संबधित किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं है। जिससे पालकों में काफी उत्साह है। वही कुर्बानी देने वाले लोगों में भी उत्साह है। बकरीद 10 जुलाई को मनाया जाएगा। पर्व में दो दिन का समय शेष रह गया है। पर्व को देखते हुए जहां नकाशा बाजार में अपने बकरों को लेकर बड़ी संख्या में पशु पालक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों को पर्व पर बकरों की कुर्बानी देनी है उनकी भीड़ भी नकाशा बाजार में उमड़ पड़ी। गंजडुंडवारा के अलावा आसपास के क्षेत्र के पशु पालक एवं खरीदार नकाश बाजार में आए। पर्व से पहले शनिवार को अब कासगंज में ही पैंठ लगेगी। एक दिन पहले पैंठ होने पर कुर्बानी देने से पहले बकरों की सेवा टहल करने का मौका लोगों को नहीं मिल सकेगा। जिसके चलते नकाश बाजार में भीड़ अधिक रही। लगभग 400 लोगों ने बकरों की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अच्छा कारोबार हुआ है
बकरीद को लेकर इस बार अच्छा कारोबार हुआ है। पिछली पैंठ में भी बकरों की बिक्री तो हो रही थी, लेकिन कम बकरो ही बिक्री हो रहे थे, लेकिन आज काफी अच्छा कारोबार पैंठ में हुआ। लगभग 40 लाख तक का कारोबार बाजार में हो गया। - जुम्मन कुरैशी, नकाशा मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed