फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goat thieves car stuck in mud in mainpuri

मैनपुरी: कार से बकरियां चोरी कर ले जा रहे थे चोर, कीचड़ ने फेरा मंसूबों पर पानी

Sun, 01 Sep 2019 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
goat thieves car stuck in mud in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में नगला पीपल के पास कीचड़ में फंसी कार से भरीं बकरियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। जब कार में मौजूद लोगों से जानकारी ली तो वो घबरा गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने पहले ही पशु चोर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद मौके पर एटा पुलिस भी पहुंच गई। उसने बताया कि वो कार सवार पशु चोरों का पीछा कर रहे थे। इसके बाद वे कार और बकरियों को एटा अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपल के पास शुक्रवार देर रात एक कार कीचड़ में फंस गई। कोशिश के बाद भी कार नहीं निकली। कार के अंदर से बकरियों की आवाज सुन ग्रामीण जाग गए। एकत्रित होकर जब कार के पास पहुंचे तो उसमें चार लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले चोर फरार

उनसे कार में भरे बकरियों के बारे में पूछा तो चोर सकपका गए। ग्रामीणों ने पशु चोर होने की आशंका के चलते पुलिस को फोन कर दिया। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख पशु चोर वहां से भाग निकले। 

पीछे से एटा के थाना सकीट पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पशु चोरों ने क्षेत्र से बकरा चोरी किए हैं। दो घंटे से लगातार पुलिस उनका पीछा कर रही थी। थाना पुलिस ने कार और बकरी एटा पुलिस को सौंप दिए। 

गांव नगला पीपल के लोगों ने बताया कि इलाके में आए दिन पशु चोरी हो रहे हैं। ग्रामीण रात में जगाकर पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed