फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Go public activist Gopal

जनता के बीच में जाएं कार्यकर्ता: गोपाल

Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Go public activist Gopal
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के  प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ कार्यकर्ता बनने से कुछ नहीं होगा। राजनीतिक बनें, जनता के बीच जाएं। उनकी समस्याएं सुनें और समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास करें और पार्टी की नीतियों के साथ सरकार के कार्य जनता को बताएं। वह बुधवार को जिला और शहर व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं को बैठक में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में गोपाल अग्रवाल ने कहा, 2017 के विधानसभा चुनाव में व्यापार सभा को भी सरकार बनाने में योगदान देना होगा। हर बूथ पर कम से कम एक कार्यकर्ता व्यापार सभा का अवश्य होना चाहिए। इसके लिए विरोधी दलों की साजिश को नाकाम करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, देवेंद्र पाराशर, राजकिशोर भारती, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद देहली गेट स्थिति एक होटल में शहर इकाई बैठक हुई। यहां गोपाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याआें से भी अवगत कराया। उन्होंने व्यापार सभा के शहर अध्यक्ष प्रशांत पटेल को निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क करें। इस अवसर शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, मदन गर्ग, मनोज गुप्ता, विनय मित्तल, रमन गोयल, प्रमोद राठौर, नईम बाबू, धीरज वर्मा, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed