{"_id":"61647de98ebc3e62906b479c","slug":"go-ahead-with-the-goal-with-self-confidence-district-judge-kasganj-news-agr5111262142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म विश्वास के साथ लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें छात्राएं : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्म विश्वास के साथ लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें छात्राएं : जिला जज
विज्ञापन
कासगंज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर छात्राओं को सम्मानित करते जिला जज दिवेश चंद्र सामं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश दिवेशचंद्र सामंत की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बालिका दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा के संबंध में वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने बालिकाओं को प्राचीन ख्याति प्राप्त महिलाओं घोषा, मैत्रेय, गार्गी आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्म विश्वास के साथ लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी अपर जिला जज गगन कुमार भारती ने छात्राओं को सफलता के लिए प्रेरणा दी। सचिव नितिशा सिंह ने कहा कि सबसे पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके लिए नियमित योग करें। स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही पढ़ाई और अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न कानूनी जानकारियां छात्राओं को दी और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं।
वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में राधिका ने प्रथम स्थान, सुहानी ने द्वितीय एवं सुरभी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में सिया प्रथम, दीक्षा द्वितीय एवं गौरी तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सोनी यादव प्रथम, आशी गुप्ता द्वितीय एवं प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को जनपद न्यायाधीश ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश यादव सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।