{"_id":"5dcf80bd8ebc3e54da225489","slug":"global-taj-international-film-festival-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा: रजा मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा: रजा मुराद
Sat, 16 Nov 2019 10:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते अभिनेता रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में शुक्रवार को ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल का उद्घाटन फिल्म अभिनेता रजा मुराद, फ्रांस की प्रोड्यूसर मेरिन बोरगे, दादा साहब फाल्के की नातिन मृदुला, दिलीप दल्वी, अभिनेता उमेश वाजपेयी ने किया। फेस्टिवल में भारत के अलावा 15 देशों की फिल्में भागीदारी कर रही हैं।
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार रजा मुराद ने कहा कि फेस्टिवल हर कलाकार को कुछ नया सिखाकर जाता है। इसलिए इस तरह के फिल्म फेस्टिवल बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी होते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह काफी उम्दा कोशिश है कि आगरा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से कलाकारों, लेखकों, निर्देशकों सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें काफी कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

दुनिया में धूम मचा रहीं छोटे शहरों की फिल्में
इंडियन बॉय नेचर में शामिल फेस्टिवल के संरक्षक रंजीत सामा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कुछ ही सालों में आगरा से बाहर पहुंचेगा। फेस्टिवल के निदेशक सूरज तिवारी ने कहा कि आज हमारे छोटे शहरों की फिल्में देश-विदेश में धूम मचा रही हैं। यह इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छे संकेत हैं।
दादा साहब फाल्के की नातिन मृदुला ने कहा कि इंडियन सिनेमा के पायनियर को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें यह सम्मान जरूर मिलना चाहिए। इसके लिए आगरा का यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हमारी बात को आगे बढ़ा रहा है।
वेस्टर्न इंडिया प्रोड्यूसर एसोसिएशन, मुंबई के महासचिव दिलीप दल्वी ने कहा कि इस तरह के महोत्सव अलग और विशेष तरह की कहानी कहने वाली फिल्मों को लाते हैं। फ्रांस की प्रोड्यूसर मरीन वर्गो ने कहा कि कभी-कभी इस तरह के फेस्टिवल में आकर एक नई कहानी मिल जाती है।