फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Glimpses of Braj shown by adorning the enchanting tableaux

सेंट मेरीज में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अनोखी छटा

Wed, 17 Aug 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of Braj shown by adorning the enchanting tableaux
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज विद्यालय में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। छात्रों ने दो दिन तक अथक प्रयास के उपरांत आकर्षक झांकियाँ सजाईं। नर्सरी-केजी परिसर के छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण के परिधान में सजे-धजे स्वागत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं महाग्रंथ श्रीमद् भगवत गीता को तिलक लगा कर किया। प्रधानाचार्या मनोरमा और प्रबंधक दीपक दास ने स्वागत किया। महाराजा तेज सिंह सदन की ओर से कारागार में कृष्ण जन्म, वसुदेव द्वारा कृष्ण को यमुनानदी के मार्ग से गोकुल लेकर जाना, कालिया नाग के द्वारा बालक कृष्ण के चरण स्पर्श करना आदि मनोहरी दृश्यों को दिखाया गया। स्वामी विवेकानंद सदन में बालकृष्ण के द्वारा कालिन्दी में कंदुक की खोज तथा कालियानाग के फण पर मनोहारी बांसुरी वादन जैसी आकर्षक झांकी सजाई गई। रवींद्रनाथ टैगोर सदन के द्वारा संदीपनी आश्रम को दिखाया गया। गुरु मां के द्वारा शिष्य सुदामा को कलेवे में चने का वितरण तथा जंगल से लकड़ी काटने का आदेश। जंगल का दृश्य अत्यंत खूबसूरत दर्शाया गया। रानी लक्ष्मीबाई सदन में तुलादान का अलौकिक दृश्य दिखाया गया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन सदन ने चीरहरण और मदर टेरेसा सदन ने कालयवन वध का दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम राम जी मिश्रा, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरोर में एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी में राधाकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से प्रिंस प्रथम, शिवांग द्वितीय तथा कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी से आरव प्रथम, सक्षम द्वितीय व मेहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी में यशस्वी ने प्रथम ,वेदांत ने द्वितीय तथा सार्थक और आरूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राधा के रूप में नर्सरी में अन्वी ने प्रथम, शानवी ने द्वितीय व मानवी तृतीय रही। एलकेजी में दीपांजलि प्रथम, अनन्या द्वितीय और प्रशासनी तृतीय रहीं। यूकेजी से राशिका प्रथम, यति द्वितीय और रूहानिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सर्वेश गुप्ता और प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed