{"_id":"607f18a58ebc3ea16d52c780","slug":"giving-milk-on-dairy-returning-young-man-surrounded-and-shot-mainpuri-news-agr489314583","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी पर दूध देकर लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी पर दूध देकर लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। डेयरी पर दूध देने के बाद बाइक से घर लौट रहे गांव टूडनी निवासी एक युवक को आरोपियों ने घेर कर गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक आरोपी वहां से भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव टूडनी निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र पवन कुमार सोमवार को वड़ोसी गांव परशुरामपुर स्थित डेयरी पर दूध देने गया था। शाम के समय वह बाइक से गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे नामजद लोगों ने उसे घेर कर बाइक रुकवा ली। पवन जब तक कुछ समझ पाता उसको गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मामले में राजेंद्र सिंह ने सुरेंद्र, रनवीर निवासी गांव टूडनी, संजय, रवी और सुरेंद्र निवासी गांव परशुरामपुर के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।