फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giving Gurukul education even after retirement

रिटायर होने के बाद भी दे रहे गुरुकुल की शिक्षा

Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Giving Gurukul education even after retirement
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के नौनेर निवासी सत्यपति मिश्रा सेवानिवृत्त होने के बाद भी बच्चों को गुरुकुल की शिक्षा दे रहे हैं। संस्कृत के साथ गुरुकुल की मर्यादा सिखाने वाले संदेश भी देते हैं। समय से बच्चों को बुलाकर शिक्षा देना उनकी दिनचर्या में शामिल है।
विज्ञापन

श्री सांगवेद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय (गुरुकुल नौनेर) की स्थापना वर्षं 1942 में हुई थी। पंडित शंकरदेव आचार्य और भाई वाचस्पति मिश्रा ने जब स्कूल का संचालन शुरू किया तो 20 बच्चे शिक्षा लेने पहुंचे। वर्ष 1966 में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय बनारस से बिना अनुदान के शास्त्री समकक्ष बीए, आचार्य समकक्ष एमए की मान्यता मिली। उस समय गुरुकुल में 100 बच्चे पढ़ते थे। वर्ष 1990 में सत्यपति मिश्रा का वेतन पर अनुमोदन हो गया और वर्ष 2000 में यूपी संस्कृत बोर्ड बना। वर्ष 2009 में सत्यपति मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए वहीं वर्ष 2012 से गुरुकुल का संचालन बंद हो गया। विद्यालय भी खंडहर में बदल चुका है।
विज्ञापन

घर पर देने लगे शिक्षा
सत्यपति मिश्रा घर पर ही बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने लगे। शुरूआत में घर पर क्षेत्र के 35 से 40 बच्चे आते थे। अब बच्चों की संख्या घटकर 10 से 15 रह गई है। कारण बच्चों के साथ ही लोगों का गुरुकुल शिक्षा के प्रति रुझान कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब बच्चों की करते मदद
सत्यपति मिश्रा अनुशासन प्रिय हैं। शिक्षा पाने वाले बच्चों के लिए समय से आना जरूरी है। देरी से आने पर बच्चों को वह उस दिन नहीं पढ़ाते हैं। गरीब बच्चों को कापी, किताबें खरीदने के लिए आर्थिक मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed