फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Give one crore rupees to the dependents of teachers who died from Corona

कोरोना से मरे शिक्षकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपया दें

Mon, 31 May 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Give one crore rupees to the dependents of teachers who died from Corona
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को वर्चुअल बैठक करने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में आठ सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में पंचायत चुनाव की ड्यूटी और ड्यूटी के बाद संक्रमित होकर मरे शिक्षकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है माध्यमिक शिक्षक संघ ने कोरोना संक्रमण के चलते पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना स्थगित करने के ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी मतदान और मतगणना का कार्य शिक्षकों और कर्मचारियों से कराया गया। मतदान और मतगणना के दौरान कोरोना संक्रमित हुए शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत लगातार हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कोरोना संक्रमण से मरे शिक्षकों के आश्रितों को योग्यता में शिथिलता देकर शिक्षक के पद पर नौकरी दी जाए। पारिवारिक पेंशन के साथ ही एनपीएस खाते में जमा संपूर्ण धनराशि का तत्काल भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए। कोरोना संक्रमण तथा अन्य बीमारी के कारण ड्यूटी नहीं कर पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ प्रचलित कार्रवाई समाप्त की जाए। संक्रमित शिक्षकों केे इलाज में खर्च हुई संपूर्ण धनराशि का भुगतान किया जाए। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे वित्त विहीन और निजी विद्यालयों के शिक्षकों को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदेश सरकार द्वारा तीसरी बार एस्मा लगाने का निर्णय वापस लिया जाए। ज्ञापन पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed