{"_id":"5995bf854f1c1b46758b486e","slug":"girls-of-agra-reached-mumbai-without-informing-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्में देखकर चढ़ा ऐसा नशा, चुपचाप मुंबई निकल गईं 11वीं की छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्में देखकर चढ़ा ऐसा नशा, चुपचाप मुंबई निकल गईं 11वीं की छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
बीच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में मायानगरी मुंबई का नजारा क्या देखा, तीन सहेलियों ने वहां घूमने का प्लान बना लिया। घरवालों ने मना किया तो बिना बताए ही घर से निकल गईं। वहां पहुंचने पर समुद्र के किनारे ही घूमती रहीं। कुछ दिन में रुपये खत्म हो गए। तब तीनों वापस आ गईं। पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की।
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली कान्वेंट की 11वीं की छात्रा शनिवार को लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने बताया कि लोहामंडी और छत्ता क्षेत्र की सहेलियां उसे लेकर गईं हैं। मगर, एक छात्रा के ही परिवारीजनों ने तहरीर दी। गुरुवार को तीनों वापस आ गईं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक फिल्म के सीन में मुंबई के समुद्र तट सहित अन्य जगहों को देखा था।
उनका मुंबई घूमने का मन कर आया। घरवालों से बात की तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। तीनों ने अकेले जाने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात ढाई बजे घर से निकल गईं। ट्रेन से दिल्ली गईं। वहां से मुंबई चली गईं। उनके पास ज्यादा रुपये नहीं थे। मुंबई में दो दिन में ही रुपये खत्म हो गए।
विज्ञापन
उधर, एक किशोरी के परिवारीजनों ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। तीन किशोरियों के लापता होने से पुलिस भी हरकत में आ गई। दो के पास मोबाइल थे। मोबाइल स्विच आफ थे। इस कारण लोकेशन नहीं मिल रही थी। पुलिस तलाश कर रही थी कि तीनों आ गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों सहेलियां घूमने मुंबई गई थीं।

व्हाट्स एप मेसेज से मिली थी जानकारी
पुलिस ने बताया कि हरीपर्वत क्षेत्र की किशोरी के लापता होने पर उसके घरवालों ने एक युवक पर शक जताया था। किशोरी के पास मोबाइल नहीं था। पुलिस ने उसकी मां का मोबाइल चेक किया। इसमें व्हाट्स एप मेसेज थे। इसमें तीनों सहेलियों के मुंबई जाने से लेकर घर से निकलने तक के मेसेज थे। इससे पुलिस को पता चला कि वे खुद ही गई हैं।