फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls Left Home For Become An Actress in Mumbai Police Recover

मुंबई में अभिनेत्री बनने की चाह में छोड़ा था घर, तीन छात्राओं की कहानी सुनकर उड़े सभी के होश

Fri, 06 Dec 2019 02:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Girls Left Home For Become An Actress in Mumbai Police Recover
लड़कियां
किशनी से लापता हुईं तीन छात्राएं पुलिस को मिल गईं हैं। पुलिस को उन्होंने जो कहानी सुनाई उसके मुताबिक तीनों फिल्म अभिनेत्री बनने के लिए मुंबई जाने के लिए घर से निकलीं थीं। गुरुवार की सुबह तीनों घर वापस आ गईं। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद तीनों को माता पिता की सुपुदर्गी में दे दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनें कुसमरा क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्राएं थीं। उसी विद्यालय में चौकी क्षेत्र निवासी एक अन्य छात्रा भी पढ़ती थी। बुधवार को तीनों ही छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं थीं।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद भी जब तीनों घर नहीं लौटीं तो एक छात्रा के परिजनों ने चचेरी बहनों पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तीनों ही लड़कियों की उम्र 13-14 वर्ष के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। कई संदिग्ध लोगों को उठाया गया। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह तीनों छात्राएं घर वापस लौट आईं। बताया कि वह मुंबई अभिनेत्री बनने जा रहीं थीं।

इसीलिए तीनों एक साथ घर से चली गईं थीं। ग्वालियर पहुंचने के बाद वह वापस लौट आईं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद तीनों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।

दो माह पहले ही शुरू हो गई थी तैयारी
ग्वालियर से वापस लौट कर आईं तीनों किशोरियों ने बताया कि उनकी चाहत मुंबई जाकर फिल्मों में काम करना था। इसके लिए गांव का ही एक युवक व इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी सचिन से संपर्क में थीं।

 

किसी को उनके घर छोड़ने का शक हो न इसलिए एक छात्रा ने अपने कपड़े बैग में रखकर दो माह पूर्व ही साथ जाने वाली छात्रा को दे दिए थे। कुसमरा से रोडवेज बस पकड़कर इटावा पहुंचीं।

वहां से देर रात तक ग्वालियर पहुंच गईं थीं। उनके साथ ग्वालियर में सचिन भी मौजूद था। किशोरियों के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जब दबाव डाला तब सुबह तक वह लोग वापस घर वापस आ गए।

गलत हाथों में पड़ सकतीं थीं
इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुंबई में अगर बच्चियां गलत हाथों में पहुंच जाती तो कुछ भी हो सकता था। तीनों का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed