फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls cricket match organised by aparajita 100 million smiles in mathura

'अपराजिता' ने कराया किक्रेट मैच, बीए की छात्राओं ने दी बीकॉम की टीम को हराया

Thu, 10 Jan 2019 09:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
girls cricket match organised by aparajita 100 million smiles in mathura
क्रिकेट मैच खेलतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत सिद्धि विनायक महाविद्यालय में गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें बीए की टीम ने बीकॉम की टीम को 20 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बालिकाओं ने फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो व अन्य खेलों में प्रतिभाग किया।  
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधक मधु शर्मा ने बॉल खेलकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर बीए की छात्राओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 6 ओवर में 47 रन बनाए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीकॉम की टीम की बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गई। टीम 17 रन पर ऑल आउट हो गई। बीए टीम की कप्तान ममता कुमारी को विनर के रूप में अमर उजाला की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम की कप्तान कीर्ति शर्मा को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने लिया ये संकल्प

प्रतियोगिता के बाद महिला व बालिकाओं को डीएलएड की छात्रा जया वाजपेयी ने नारी सशक्तिकरण का संकल्प लिया। प्रबंधका मधु शर्मा ने कहा कि खेलों में महिलाओं और लड़कियों की अधिकाधिक भागेदारी होनी चाहिए। सभी को अपनी बेटियों को अनमोल समझना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज के समाज को आवश्यकता है कि बोझ समझकर जल्दी से बेटियों का विवाह करने के बजाय उन्हें स्वावलंबी बनाकर समाज में योगदान देने लायक बनाएं। कार्यक्रम में जया वाजपेयी, दीपमाला गोस्वामी, वर्षा कुमारी, नेहा मिश्रा, दीपा चतुर्वेदी, अर्चना माथुर, बंटी चाहर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed