फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girlfriend who came out of house on Valentine thrashed lover in middle of road In Agra

वैलेंटाइन डे पर घमासानः बीच सड़क लैला ने मजनू की कर दी धुनाई, बोली- इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी

Tue, 14 Feb 2023 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 08:19 PM IST
सार



 

विज्ञापन
girlfriend who came out of house on Valentine thrashed lover in middle of road In Agra
प्रेमिका ने प्रेमी की धुनाई कर दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्रेमिका को राह चलते गुस्सा आ गया। वह भड़क गई। उसने बीच सड़क ही प्रेमी की धुनाई कर दी। प्रेमी के साथ आया उसका साथी उसे दीदी-दीदी कहकर मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन विफल रहा। करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। राहगीरों की भी भीड़ लग गई। पुलिस को देखकर सब भाग गए। 

विज्ञापन


मामला किरावली थाना क्षेत्र के अछनेरा चौराहा का है। यहां किसी बात को लेकर प्रेमिका अपने प्रेमी पर भड़क गई। इसके बाद बीच रास्ते में ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा देख राहगीर भी रुक गए और बात को समझने का प्रयास करने लगे। इस बीच प्रेमिका कहती रही इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी। हाथ पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई। प्रेमी के साथ मौजूद उसका साथी प्रेमिका को दीदी-दीदी कहकर समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह मामने को तैयार ही नहीं थी।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया। भीड़ केवल तमाशबीन बनी हुई थी। दोनों के बीच में बोलने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। यह हंगामा घंटों चला। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी। होमगार्ड को भेजा गया था। इसके बाद वह लोग वहां से भाग गये। कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed