{"_id":"66becb054b719f721a0d3c38","slug":"girlfriend-left-him-because-he-didn-t-have-a-bike-under-stress-boyfriend-stole-25-motorcycles-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमिका ने एक बाइक के लिए छोड़ दिया था, फिर प्रेमी ने चुराए इतने वाहन; देखकर पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमिका ने एक बाइक के लिए छोड़ दिया था, फिर प्रेमी ने चुराए इतने वाहन; देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
Fri, 16 Aug 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2024 02:59 PM IST
सार
मथुरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की खातिर 25 बाइक चोरी कीं। पुलिस और स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उस पर बाइक नहीं थी, जिसकी वजह से प्रेमिका ने साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 चोरी की बाइक बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि उसकी एक प्रेमिका थी, उसे घुमाने के लिए बाइक नहीं थी। इस पर प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। तनाव में वह पहले नशे का आदी हुआ और फिर लोगों की बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसके सामने हर रोज बाइक बदल-बदलकर जाता था। अच्छे पैसे मिलने पर अलीगढ़-हाथरस के देहात इलाकों में लोगों को बाइक बिक्री कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हाल में वृंदावन से दो बाइक चोरी हुईं। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। जांच में राहुल सिंह निवासी पीरीगढ़ी, राया का नाम सामने आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास कान्हा माखन जाने वाले रास्ते पर मिली।
इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के सहयोग से उसे वहां से पकड़ लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद बाइक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हरियाणा नंबर की हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व बरामदगी में 20 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।