फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend and brother arrested in youth's murder

युवक की हत्या में प्रेमिका और भाई गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend and brother arrested in youth's murder
बाह (आगरा)। जैतपुर पुलिस ने दो महीने पहले लापता गजाधर नगर (पिनाहट) निवासी नरायन सिंह (30) की हत्या का बुधवार को खुलासा करते हुए सिविल लाइन इटावा के लोहन्ना निवासी प्रेमिका सीमा के पति चन्तई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को सीमा और उसके भाई को पुलिस ने नहटौली तिराहे से पकड़ लिया। उनसे मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसे नारायन सिंह के मारे जाने का पछतावा है। पति के कहने पर ही उसे बुलाया था।
विज्ञापन

गजाधर नगर (पिनाहट) निवासी नरायन सिंह (30) 28 अप्रैल को जैतपुर वैदपुरा गांव में ओमप्रकाश के यहां हलवाई का काम करने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे तो 19 जून को पत्नी रूमा देवी ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 जून को देवर धर्मेंद्र के साथ थाने पहुंची रूमा देवी ने सिविल लाइन इटावा के लोहन्ना निवासी सीमा पत्नी चन्तई पर पति की हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने लोहन्ना से चन्तई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी निशानदेही पर नरायन सिंह की बाइक और शव बरामद किया।
विज्ञापन

चन्तई ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी सीमा और नारायन सिंह के बीच अवैध संबंध थे। समझाने पर भी वह नहीं माना तो उसने पत्नी सीमा और उसके भाई निवासी मनफूलपुरा (मुरैना) के साथ मिलकर नरायन की गला दबाकर हत्या कर दी। प्लास्टिक के बोरे में शव को बांध कर लॉयन सफारी इटावा के सामने ग्वालियर बाईपास की पुलिया के नाले में फेंक दिया था। चन्तई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सीमा और उसके भाई को जैतपुर के नहटौली तिराहे से पकड़ लिया। पकड़े जाने पर सीमा ने नरायन से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकारी और कहा कि पति के कहने पर ही उसने प्रेमी को घर पर बुलाया था। नारायन के मारे जाने का उसे पछतावा है। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि उसके भाई को बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आई सीमा ने बताया कि बीमारी के इलाज के दौरान नरायन सिंह ने खूब मदद की थी। उसकी मदद और अपनेपन की वजह से प्यार हो गया था। हम दोनों एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। चन्तई ने उसे विश्वास में लेकर बीच का रास्ता निकालने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर फोन कॉल कर नरायन को बुलवा लिया था। कतई भान नहीं था कि नरायन मारा जाएगा। नरायन की मौत में सीमा ने हाथ होने से इंकार किया और कहा कि मारे जाने का अंदेशा होता तो नहीं बुलाती। उसकी मौत का भागीदार बनने का जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

चन्तई की गिरफ्तारी के बाद सीमा भाई के साथ ससुराल से मायके के लिए निकली थी। भाई के पास नरायन सिंह का मोबाइल फोन था। जैतपुर पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही उनका पीछा कर रही थी। इटावा से नहटौली तिराहे पर पहुंचने के बाद मनफूलपुरा जाने के दौरान पुुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed