फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl who came to get Aadhar card went missing

आधार कार्ड बनवाने आई युवती हुई लापता

Wed, 06 Jul 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girl who came to get Aadhar card went missing
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती कुछ दिन पूर्व आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली थी। वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। बताया कि 27 जून को उनकी पुत्री आधार कार्ड बनवाने के लिए मदार दरवाजा जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका, इसके बाद बुधवार को कोतवाली पहुंचे परिजन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि युवती गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस युवती की तलाश के लिए प्रयासरत है, जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा। उधर युवती के गायब होने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed