फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl student left home while sleeping dead body found in pond

ऊपरी हवा या करतूत नहीं, बीमार थी छात्रा: रात में सोते-सोते घर से निकल गई, सुबह तालाब में मिली लाश

Sun, 19 Feb 2023 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 12:08 PM IST
सार

छात्रा रात को किस समय घर से निकल गई, किसी को पता ही नहीं चला। सुबह जब परिजन नींद से जागे, तो छात्रा घर पर नहीं मिली, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
 

विज्ञापन
Girl student left home while sleeping dead body found in pond
demo pic

विस्तार

आगरा के बाह के थाना जैतपुर में एक छात्रा की तालाब में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार की रात वह नींद में उठकर घर से निकल आई और तालाब की ओर पहुंच गई। किसी को पता भी नहीं चला कि वह कब घर से बाहर निकल गई। किशोरी की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


जैतपुर के मोहल्ला तालाब निवासी होरीलाल की बेटी पायल (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजन के अनुसार किशोरी को नींद में उठकर चलने की आदत थी। बृहस्पतिवार को उसके चचेरे भाई बंटी की बरात वापस लौटी थी। शुक्रवार की रात घर में शादी की खुशी में गीत नृत्य हो रहा था। रात में पायल नींद में उठकर घर से निकल गई और किसी को जानकारी नहीं हुई। गीत संगीत के कार्यक्रम के बाद पायल को घर में न पाकर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह किशोरी का शव घर के पास स्थित तालाब के पानी में उतराता मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed