फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Shot Dead In Dayalbagh Agra Crime News

आगरा: दयालबाग मार्ग पर युवती की गोली मारकर हत्या, सहेली के पति के साथ जा रही थी घर

Sun, 17 Oct 2021 01:00 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

आगरा में एक युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती एक युवक के साथ बाइक से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया और युवती को गोली मार दी। पुलिस जब दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची तो अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Girl Shot Dead In Dayalbagh Agra Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दयालबाग मार्ग पर शनिवार रात को 30 वर्षीय युवती कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कॉसमॉस मॉल की पार्किंग में नौकरी करती थी। अपनी सहेली राधा के पति शिवेंद्र के साथ बाइक से ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थी। शिवेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बाइक सवार दो हमलावरों पर गोली मारने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के अन्य पहलुओं पर भी विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि डौकी के झील बघेल गांव निवासी कृष्णा पुत्री चरन सिंह की हत्या हुई है। वह कॉसमॉस मॉल में पार्किंग में चालक की नौकरी करती थी। दयालबाग स्थित जयराम बाग कॉलोनी में अपनी सहेली राधा पत्नी शिवेंद्र के साथ किराये पर रहती थी। 
विज्ञापन


शिवेंद्र मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह भी मॉल में गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि दयालबाग मार्ग स्थित नगला हवेली मोड़ के पास हादसे में युवक और युवती घायल हो गए हैं। इस पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को लोगों ने गोली चलने के बारे में बताया। कृष्णा के खून निकल रहा था। वहीं शिवेंद्र भी बेहोशी की हालत में था। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। उसके गोली लगने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शिवेंद्र का इलाज किया जा रहा है।

शिवेंद्र ने कहा, बाइक पर आए थे दो हमलावर
पुलिस की पूछताछ में शिवेंद्र ने बताया कि उसकी शादी डौकी के नगला जामुनी निवासी राधा के साथ हुई थी। कृष्णा पत्नी की बचपन की सहेली थी। वह दोनों साथ ही रहते थे। रात को वो कृष्णा के साथ ड्यूटी से लौट रहा था।  

नगला हवेली पर बाइक सवार दो हमलावर आए। उनको घेर लिया। उनकी पिटाई की। इसके बाद कृष्णा को गोली मार दी। वह गिर पड़ी, जबकि वो बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस का कहना है कि शिवेंद्र के कोई जाहिरा चोट नहीं है। उसके ठीक होने पर और पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया। शिवेंद्र ने लूट की बात से इंकार किया है। परिवार के लोगों ने फिलहाल कृष्णा की किसी से रंजिश होने से भी इंकार किया है। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

राधा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कृष्णा के कंधे पर गोली लगी थी। गोली शरीर से पार नहीं हुई थी। वहीं परिवार में जमीन को लेकर कृष्णा का विवाद सामने आया है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

माता-पिता की हो चुकी है मौत
परिजनों ने बताया कि कृष्णा (30) के पिता चरन सिंह की तीन साल पहले मौत हो गई थी। छह महीने पहले मां भगवान देवी की मौत हुई थी। वह तीन भाई और तीन बहन थे। भाई अशोक, राजू और भोला गांव में रहते हैं। उसकी एक बहन की पहले मौत हो गई थी। कृष्णा जब कक्षा तीन में पढ़ती थी, तब राधा से दोस्ती हो गई थी। जयरामबाग में राधा की बहन का घर है। दोनों उसी घर में रह रही थीं। राधा के पति के साथ ही नौकरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed