फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl shooted in one sided love

सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी

Mon, 16 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 16 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में शनिवार रात युवती को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। युवती के भाई का कहना है कि युवक छह महीने से बहन पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की विनीता (परिवर्तित नाम) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि शनिवार रात विनीता लॉबी में सो रही थी। रात तकरीबन 12.30 बजे मेन गेट पर दस्तक हुई तो उसने गेट के नजदीक कमरे की खिड़की से झांका। वहां नगला रामबल का छोटू यादव खड़ा था। आरोप है कि तभी छोटू ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींच लिया और सीने में गोली मार दी। इसके बाद भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़ी थी। उसे रामबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी आ गई। छात्रा के भाई ने बताया कि छोटू एक साल से बहन को परेशान कर रहा है। छह माह पहले उसने घरवालों को बताया। तब से वह उसे कालेज तक छोड़ने जाता था। होली से एक दिन पहले छोटू ने छात्रा के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ ने बताया कि युवती पहले युवक से बात करती थी लेकिन बाद में उसने बंद कर दिया। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed