{"_id":"616574018ebc3e05cf55c8db","slug":"girl-sexually-assaulted-by-married-man-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: तीन बच्चों के पिता ने प्रेमजाल में फंसाकर किया युवती का यौन शोषण, सच सामने आया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: तीन बच्चों के पिता ने प्रेमजाल में फंसाकर किया युवती का यौन शोषण, सच सामने आया तो...
Tue, 12 Oct 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Oct 2021 05:09 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने शादीशुदा युवक पर आरोप लगाया है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर विवाहित युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दवाब बनाया तो उसको डराने धमकाने लगा। युवती ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव सोफीपुर निवासी मोनू पुत्र राजवीर सिंह के प्रेम संबंध एक युवती से हो गए। मोनू ने युवती से फोन पर बात करने के साथ ही शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जबकि मोनू पहले से शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। जब युवती को उसके बारे में सच पता चला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
शादी की दबाव बनाया तो गुमराह करने लगा
युवती ने मोनू से शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह उसको गुमराह करने लगा। इस बारे में युवती ने परिजनों को घटना से अवगत कराने के साथ ही सोमवार को बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस को मोनू के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही देर रात उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मथुरा: निर्माणाधीन इमारत में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, लूटी बंदूक के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। युवती से आरोपी के प्रेम संबंध थे। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।