फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Sexual Assault Accused Beat Father And Son Crime News

तालिबानी सजा: सामूहिक दुष्कर्म करने वालों से समझौता नहीं करने पर पिता-पुत्र को पीटा, एक गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 01:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 May 2021 01:29 PM IST
सार

थाना कमला नगर क्षेत्र की एक किशोरी से वर्ष 2018 में पड़ोस में रहने वाले राहुल और जोगेंद्र ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। एक महिला भी नामजद थी। 

विज्ञापन
Girl Sexual Assault Accused Beat Father And Son Crime News
beat demo pic

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर में यमुना किनारे पर सोमवार शाम को नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर आरोपी परिवार के युवकों ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। डंडे और सरिया से दोनों की पिटाई लगाई।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ जुटने पर भी आरोपी पिटाई लगाते रहे। बाद में धमकी देकर भाग गए। पिता-पुत्र के गंभीर चोट आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


थाना कमला नगर क्षेत्र की एक किशोरी से वर्ष 2018 में पड़ोस में रहने वाले राहुल और जोगेंद्र ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। एक महिला भी नामजद थी। पुलिस ने महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा अब कोर्ट में ट्रायल पर आ गया है। इसमें जल्द ही फैसला हो सकता है। ऐसे में आरोपी पक्ष के लोग मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। बयान बदलने से इंकार पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार शाम को उनका भाई और भतीजा यमुना किनारे बल्केश्वर घाट पर गए थे। तभी आरोप पक्ष के युवकों ने घेर लिया। उनकी डंडे और सरिया से जमकर पिटाई लगाई।

मरणासन्न कर छोड़ गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसमें युवक लोगों के सामने पिता-पुत्र को डंडे-सरिया से पीटते नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। 

जमानत निरस्तीकरण की रिपोर्ट देंगे 
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में टिंकू, प्रदीप, राहुल, योगेंद्र, गिरीश, अरुण, मनीष और विकास के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व के मुकदमे में आरोपितों की जमानत निरस्त कराने को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed