फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl sexual abused in moving car in firozabad

फिरोजाबाद: चलती कार में जालौन की युवती से दुष्कर्म, चालक ने पीड़िता की मां को बेहोश कर की वारदात

Wed, 09 Feb 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

पीड़ित युवती अपनी मां के साथ चार फरवरी को मथुरा से इटावा जाने के लिए कार में बैठी थी। आरोप है कि रास्ते में कार चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
girl sexual abused in moving car in firozabad
सांकेतिक फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर नारखी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती मथुरा से मां के साथ कार में सवार हुई थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई थी। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि वह मूलरूप से जालौन की रहने वाली है। भिवानी में वह मां के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। चार फरवरी को मां के साथ बस द्वारा भिवानी से मथुरा आई थी। इटावा के लिए वाहन नहीं मिला तो उसने कार को हाथ देकर रोका। दोनों कार में बैठकर मथुरा से इटावा के लिए चले थे।

विज्ञापन

पीड़िता की मां को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर मिलाया 

पीड़िता की मां का आरोप है कि इस बीच कार चालक राजेश ने उनको पीने के लिए पानी दिया। पानी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इस बीच आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और नारखी थाना क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के समीप मां बेटी को कार से उतार कर फरार हो गया। मंगलवार शाम मां के साथ नारखी थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर नारखी थाना पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed