{"_id":"62f937850f35c415066f4e56","slug":"girl-s-body-found-hanging-on-neem-tree-kasganj-news-agr5434598198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ पर लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ पर लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम नगला भीमसेन में एक युवती का शव शनिवार की रात पेड़ पर लटका मिला। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पेड़ पर लटका हुआ शव रश्मि (19) पुत्री तुलाराम निवासी भीमसेन का मिला। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। थान प्रभारी राजकुमार ने बताया कि नीम के पेड़ पर युवती के शव लटके की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जागरण के कार्यक्रम से हुई थी लापता
मृतक रश्मि निवासी भीमसेन के के चाचा के घर पर माता रानी के जागरण का कार्यक्रम था। जिसमें वह शनिवार रात 10 बजे तक शामिल रही। उसके द्वारा जागरण में नृत्य भी किया गया। इसके बाद वह लापता हो गई। उसके न मिलने से परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव देर रात्रि नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।