फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl rejected boy for marriage due to dirty teeth 

आगरा: तंबाकू से दांत हुए लाल-पीले, दुल्हन बोली-इससे शादी... ना जी ना

Sat, 05 Mar 2022 11:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

तंबाकू की लत शादी में ही बाधा नहीं बन रही, बल्कि नौकरी की राह में भी अड़चनें पैदा कर रही है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक ऐसी ही मरीज आया, जिसके तंबाकू से लाल-पीले हुए दांत को देखकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Girl rejected boy for marriage due to dirty teeth 
शादी से इनकार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी के लिए अच्छी नौकरी, शक्ल-सूरत ही नहीं। दांतों का हुलिया ठीक होना भी जरूरी है। ऐसे कई युवा हैं, जिनके तंबाकू से दांत लाल-पीले हो गए और बात बिगड़ गई। परिजनों ने लड़की को काफी समझाया, लेकिन वो साफ बोली, इतने गंदे दांत और इससे शादी ना भाई ना...। दोबारा इन हालातों से सामना न हो, इसके लिए युवा दांतों की सफाई के लिए डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

तंबाकू से तेजी से खराब हा रहे हैं दांत 

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनएस लोधी ने बताया कि आगरा मंडल में तंबाकू का चलन अधिक है। युवक कई तरह की तंबाकू खाते हैं, इसमें रासायनिक तत्वों के कारण दांत तेजी से खराब हा रहे हैं। खासतौर से तीन से पांच साल से अधिक समय से तंबाकू खाने वालों के दांतों में स्टेन बन जाता है, इससे दांतों की आंतरिक परत तक में लाल, पीली, कत्थई रंग समेत अन्य धब्बे हो जाते हैं। 

विज्ञापन

बढ़ रही दांतों को साफ कराने वालों की संख्या 

दंत विशेषज्ञों के पास आने वाले कुल मरीजों में 18 से 20 फीसदी मरीज दांतों की सफाई वाले रहते हैं। इसमें से तीन से पांच मरीज ऐसे होते हैं, जिनको शादी से पहले लड़की ने गंदे दांत और तंबाकू की लत के कारण रिजेक्ट कर दिया। या फिर लड़की की ओर से दांतों की सफाई के बाद तंबाकू छोड़ने की शर्त रख दी जाती है। इलाज शुरू करने से पहले मरीज इसका हवाला देते हुए दांतों को सुंदर बनाने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार से पहले भी कराते हैं सफाई

एसएन मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग की डॉ. राशि चाहर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 80 से 90 मरीज आते हैं। इसमें से 20 से 25 मरीज दांतों की सफाई करवाने के रहते हैं। पांच से आठ मरीज ऐसे होते हैं, जिनको मल्टी नेशनल नौकरी में साक्षात्कार देने, शादी और लड़की देखने जाना होता है। इनकी एक-दो सिटिंग में सफाई करते हैं। छह महीने में एक बार ही सिटिंग होती है। ऐसे में उनसे स्पष्ट कहा जाता है कि तंबाकू खाओगे तो फिर से दांत बदरंग हो जाएंगे।

 

तंबाकू की लत दांतों को कर रही है बीमार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि युवाओं में तंबाकू की लत लगातार बढ़ रही है। लंबे समय तक तंबाकू खाने से दांत बीमार हो रहे हैं। दांतों की जड़ें कमजोर होने के साथ वह खोखले हो रहे हैं। ऐसे में हर चौथे मरीज का रूट कैनाल ट्रीटमेंट करना पड़ रहा है। तंबाकू खाने से दांतों में दर्द, बदबू सामान्य स्थिति है, स्थिति बदतर होने पर पायरिया भी हो रहा है, इससे पस भी पड़ जाता है। 

केस एक: शादी से किया इनकार

अकोला का 27 साल का युवक छह साल से तंबाकू का लती है। हालत ये कि सोते वक्त भी तंबाकू मुंह में भरा रहता। इससे दांत बदरंग हो गए। बीते दो दिन पहले डॉक्टर के पास दांतों की सफाई के लिए पहुंचा। कहा कि गंदे दांत देखकर लड़की शादी से मना कर दिया है। 


केस दो: तंबाकू छोड़ने की शर्त रखी

यमुनापार के कालिंदी विहार के 29 साल का युवक जनरल मर्चेंट चलाता है। लड़की देखने गए तो बातचीत में दांतों की हकीकत सामने आ गई। लड़की ने दांतों की सफाई कराने के साथ तंबाकू छोड़ने की शर्त रख दी है। दांतों की सफाई करवा ली है। तंबाकू भी छोड़ दी है।

 केस तीन:  साक्षात्कार से पहले सफाई

दयालबाग के 32 साल का युवक गुरुग्राम में निजी बैंक में साक्षात्कार जाने से पहले एसएन में दांत साफ करवाने आया। डॉक्टरों को बताया कि पहले भी दांत गंदे होने के कारण अच्छी नौकरी हाथ से चली गई। अब दांतों की अच्छी तरह सफाई कर दीजिए, जिससे धब्बे दूर हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed