{"_id":"5f242d438ebc3e9fee66bda5","slug":"girl-refused-marriage-man-attacked-with-knife-crime-news-young-man-attac","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती पर चाकू से हमला, तेजाब फेंकने की धमकी दी, शादी का दबाव बना रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर चाकू से हमला, तेजाब फेंकने की धमकी दी, शादी का दबाव बना रहा युवक
Fri, 31 Jul 2020 08:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:10 PM IST
सार
- आरोपी शादी के लिए बना रहा दबाव
- युवती ने कर दिया था इंकार
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में हरीपर्वत के एक मोहल्ले में गुरुवार रात दस बजे पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला किया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया, उसके गले पर खरोंच आई है। मां ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग निकला। युवती ने बताया कि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पड़ोस का अनिल राजौरा काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। पहले मोबाइल पर कॉल करके दोस्ती का दबाव बना रहा था, फिर कहने लगा कि शादी करनी है।
मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर भागे 14 बाल कैदी, पुलिस ने नौ को पकड़ा
विज्ञापन
वह भाई का दोस्त था, इस वजह से घर में आनाजाना था। उसकी हरकतों का पता चलने पर उसे आने से मना कर दिया, भाई ने उससे बोलचाल तक बंद कर दी। इसके बाद वह फोन पर धमकी देने लगा।

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हो गया है। उसकी तलाश में टीम लगाई है। उसके रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस गई, लेकिन वह नहीं मिला। युवती का मेडिकल कराया गया है, मोहल्ले में पुलिस तैनात की है।
मुझे नौकरी छोड़नी पड़ेगी
युवती ने कहा कि उसे जान का खतरा है। ऐसे में नौकरी नहीं कर पाएगी। मजबूरी में छोड़नी पड़ेगी। यदि पुलिस उसे नहीं पकड़ पाती है तो वह फिर से हमला कर सकता है।
मुझे नौकरी छोड़नी पड़ेगी
युवती ने कहा कि उसे जान का खतरा है। ऐसे में नौकरी नहीं कर पाएगी। मजबूरी में छोड़नी पड़ेगी। यदि पुलिस उसे नहीं पकड़ पाती है तो वह फिर से हमला कर सकता है।