फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl raped, report filed

Agra News: युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl raped, report filed
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में 23 जुलाई की सुबह युवती गांव के बाहर खेत पर शौच करने गई हुई थी। वहां पर मौजूद गांव के ही भूपाल ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों को खेतों की ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन को दी। युवती की मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची और घटना के बारे में पुलिस को बताया। आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज की गई है। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed