छात्र के प्रवेश पत्र पर छात्रा का फोटो: तीन बार लगा चुका है विश्वविद्यालय के चक्कर, नहीं हुआ सुधार
जिस छात्र के प्रवेश पत्र पर छात्रा का फोटो लगा है, उसकी परीक्षा मंगलवार को है। प्रवेश पत्र में सुधार न होने से परीक्षा देने में भी संकट खड़ा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश पत्र बनाने में भी त्रुटियां की हैं। मथुरा के छात्र के प्रवेशपत्र पर किसी छात्रा का फोटो लगा दिया गया है, इसे ठीक कराने के लिए वह तीन बार चक्कर काट चुका है। मंगलवार को उसकी परीक्षा है। प्रवेशपत्र ठीक न होने पर परीक्षा न दे पाने का संकट खड़ा हो गया है।
मथुरा के केआर कॉलेज का छात्र आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसने प्रवेशपत्र डाउनलोड किया तो उसमें उसके फोटो के स्थान पर किसी छात्रा को फोटो लगा है। इसे ठीक कराने के लिए वह तीन बार चक्कर काट चुका है। शिकायत प्रकोष्ठ पर गया तो कहा कि कुलसचिव के पास जाओ, वहां जाने पर गार्ड कहता है कि पटल पर शिकायत करो।
मंगलवार को परीक्षा है, अगर प्रवेश पत्र की त्रुटि ठीक नहीं हुई तो परीक्षा देने पर भी संकट है। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि तकनीकी त्रुटि से ऐसा होगा, प्रवेशपत्र की त्रुटि को दूर किया जाएगा, परीक्षा केंद्र पर भी फिलहाल परीक्षा देने के लिए निर्देशित करेंगे।
आगरा कॉलेज में झुंड में बांटे प्रवेशपत्र
आगरा कॉलेज में सोमवार को प्रवेश पत्र बांटने में घोर लापरवाही बरती गई। छात्रों को झुंड में प्रवेशपत्र का वितरण किया गया, इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छात्राएं गिर गईं। इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन लगाकर व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र नहीं बांटे।
आगरा कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा के लिए सोमवार को प्रवेशपत्र बांटे जा रहे थे। इस पर छात्रों का झुंड लग गया और खूब धक्कामुक्की हुई। इस मारामारी में दो-तीन छात्राएं गिर गईं।
इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन नहीं लगवाई और ऐसे ही प्रवेशपत्र वितरण किए। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र तिवरण करने के लिए मुख्य प्रानुषासक को कहा था, उनसे इसकी जानकारी तलब करता हूं।