फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl misdeed after promise marriage meets in wedding crime news

Agra: पहले व्हॉट्सएप पर दोस्ती, फिर शादी करने के लिए पड़ गया पीछे, जब बात बनी तो युवती संग किया गंदा काम 

Mon, 27 Jun 2022 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 10:10 PM IST
सार

युवती की मुलाकात आरोपी से चार साल पहले कानपुर हुई थी। वे दोनों वहां एक शादी समारोह में मिले थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद दोस्ती हो गई, जिसके बाद आरोपी शादी करने के लिए पीछे पड़ गया।
 

विज्ञापन
girl misdeed after promise marriage meets in wedding crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज क्षेत्र की युवती से बांदा के युवक ने चार साल पहले व्हाट्स एप पर मैसेज करके दोस्ती कर ली। घर आकर शादी का प्रस्ताव रखा। परिजनों के रिश्ता तय करने पर मिलने लगा। बाद में होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिया। सात महीने पहले दूसरी युवती से शादी कर ली। शिकायत करने की कहने पर धमकाया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले वह अपने परिचित की शादी में कानपुर गई थी। शादी में उसकी मुलाकात बांदा निवासी तुषार शिवहरे से हुई। वह घर आ गई। तुषार ने किसी जानकार से उसका मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद व्हाट्स एप पर मैसेज करने लगा। इसमें दोस्ती की कहने लगा। उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कुछ दिन बाद उसके घर आ गया। इस दौरान परिजनों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, परिजन अभी उसकी शादी नहीं करना चाहते थे। इस पर मना कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि युवक के घरवाले भी आ गए। रिश्ता सही होने पर दोनों के घरवाले राजी हो गए। इस पर दोनों मुलाकात करने लगे। दिसंबर 2019 में तुषार युवती के घर आया। आरोप है कि बहाने से नाई की मंडी स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो यही कहा कि अब जल्द ही शादी होने वाली  है। 22 नवंबर 2021 को दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका पता चलने पर परिजन तुषार के घर गए। मगर, उसके घरवालों ने धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पांच लाख रुपये की कर रहा है मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि तुषार के पास मोबाइल से खिंचे उसके फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed