{"_id":"5bfcedf7bdec22417d629404","slug":"girl-left-school-due-to-threatened-by-young-man-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के खौफ से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, फोन पर दे रहा है धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे के खौफ से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, फोन पर दे रहा है धमकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एक सिरफिरे के खौफ से छात्रा घर में कैद होकर रह गई है। वो एक माह से स्कूल नहीं जा रही है। पहले छात्रा और अब परिजनों को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी दी जा रही है। एएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा शहर स्थित एक इंटर कॉलेज की पढ़ती है। कुछ समय पहले फेसबुक पर किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर सिरफिरे शोहदे के हाथ लग गया। उसने नंबर को शेयर कर दिया। इसके बाद छात्रा के मोबाइल पर कॉल आने लगे।
अश्लील बातें करने के साथ ही धमकी तक दी जाने लगीं। दहशत में आई छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों ने उसका नंबर बदलवा दिया तो परिवार के अन्य सदस्यों के नंबरों पर धमकी भरे फोन कॉल आने लगे।
विज्ञापन
सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलने पहुंचे पीड़िता के भाई ने बताया कि परिवार दहशत में है। करीब 100 से अधिक नंबरों की लिस्ट भी दिखाई। एएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।