फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapping case against constable who posted in Mathura

Firozabad: मथुरा में तैनात सिपाही के खिलाफ अपहरण का मुकदमा, रिश्तेदार की बेटी को बंधक बनाकर रखने का आरोप

Sat, 03 Sep 2022 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 06:11 PM IST
सार

फिरोजाबाद का रहने वाली सिपाही मथुरा के थाना फरह में तैनात है। उसके खिलाफ रिश्तेदार ने बेटी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Girl kidnapping case against constable who posted in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में न्यायालय के आदेश पर थाना मटसेना पुलिस ने एक सिपाही के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सिपाही मथुरा जिले के थाना फरह थाने में तैनात है। उस पर रिश्तेदार की पुत्री को अगवा कर बंधक बनाकर रखने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
मथुरा के थाना फरह में तैनात सिपाही संजय कुमार फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का रहने वाला है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह 28 जून 2022 को परिवार के साथ चचेरी बहन की ससुराल जलेसर गया था। घर पर बेटी अकेली रह गई थी। शाम को जब घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं थी। 

विज्ञापन

कार से ले गया था युवती को 

परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी को बहनोई संजय कुमार (आरोपी सिपाही) कार से ले गया है। संजय से फोन पर बात की तो उसने अभद्रता से बात की। आरोपी ने कहा कि वह उसकी पुत्री को नहीं भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित पिता ने 14 जुलाई को संजय के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी को खोजने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed