फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapper shot in leg in encounter

Agra News: मुठभेड़ में बालिका के अपहरणकर्ता को पैर में लगी गोली

Mon, 24 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapper shot in leg in encounter
करहल (मैनपुरी)। कन्या भोज के बहाने एक 9 वर्षीय बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी कुर्रा पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका को 17 जून को एक बाइक सवार युवक कन्या भोज के बहाने अपने साथ ले गया था। गांव उदयवीर भी उनके साथ गया था। तीन दिन चली तलाश के बाद सीओ संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी ने बच्ची को इटावा से ढूंढ निकाला था। एक आरोपी उदयवीर को पुलिस जेल भेज चुकी है। सोमवार की सुबह स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, एसआई राधेश्याम यादव व अन्य टीम के साथ बिलिंदा पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को चेकिंग करता देख आरोपी बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अपहरणकर्ता पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश यादव उर्फ पोला निवासी गांव चंदरपुर जनपद इटावा बताया। उसने बताया कि बच्ची को गलत नीयत से वह अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक तमंचा और बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बच गई मासूम, नहीं तो कुछ भी हो सकता था
एसपी ने बताया पकड़ा गया आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। पहले भी एक 12 साल की बच्ची को अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। एक मामला छेड़छाड़ का भी दर्ज है। बच्ची के साथ गलत भी हो सकता था, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई और मजबूत घेराबंदी के चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बच्ची को सकुशल उसके माता पिता की सुपुदर्गी में दिया जा चुका है। एक अन्य आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed