फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl jumped from moving truck on highway to save her life in mathura

Mathura: चलते ट्रक में मदद के लिए चीख रही थी युवती, चालक से जान बचाकर हाईवे पर कूदी, गंभीर घायल

Sun, 07 Aug 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

मथुरा में लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठी युवती से चालक गलत हरकत करने लगा। युवती मदद के लिए चीखने लगी। चालक ने ट्रक नहीं रोका तो युवती ने हाईवे पर कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
girl jumped from moving truck on highway to save her life in mathura
अस्पताल में घायल युवती, सड़क पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवती अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्रक से हाईवे पर कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


घटना नेशनल हाईवे 19 पर चेतक अकेडमी के सामने की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईवे 19 पर ट्रक (नंबर आरजे 09 जीबी 4695) कोसीकलां से आगरा की तरफ जा रहा था, तभी उन्होंने देखा कि ट्रक की खिड़की पर एक युवती बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रही थी। 

विज्ञापन

खिड़की पर लटकी हुई थी युवती

युवती का आधा शरीर ट्रक में और आधा शरीर ट्रक के बाहर खिड़की पर लटका हुआ था। जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो उसे बचाने के लिए ट्रक का पीछा किया। हाईवे पर चेतक अकेडमी के सामने युवती चलते ट्रक से कूद गई, जिसकी वजह से उसके गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मौके पर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की रहने वाली है युवती 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को केडी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि युवती आगरा की रहने वाली है। ट्रेडिंग कंपनी में कार्य करती है। कोसीकलां के बाईपास पर वह आगरा जाने के लिए ट्रक में बैठी थी। चालक उससे गलत हरकत करने लगा।  

युवती ने विरोध किया। इस पर ट्रक चालक ने उसके सिर पर किसी चीज से प्रहार कर दिया। उससे जान बचाने के लिए युवती चलते ट्रक से हाईवे पर कूद गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात छाता पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed