फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl got married with rape accused boyfriend in agra

आगरा: जिसके विरुद्ध लिखाया दुष्कर्म का मुकदमा, युवती ने उसी से कर ली शादी, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 11 May 2022 08:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 08:40 PM IST
सार

आगरा में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, बालिग होने पर उसी से शादी रचा ली। 

विज्ञापन
girl got married with rape accused boyfriend in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र की युवती ने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बुधवार को दोनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। युवती ने जिस युवक से प्रेम विवाह किया है, उसके खिलाफ उसने वर्ष 2018 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, तब वह नाबालिग थी। पुलिस का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बालिग होने पर वह अपनी मर्जी से रह सकती है।

विज्ञापन


कमला नगर थाना क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार की सुबह घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। पिता ने इलाके के एक युवक और अन्य के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस तलाश में लग गई। बुधवार की दोपहर युवती युवक को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंची। उसने बताया कि दोनों वर्षों से एक दूसरे को पसंद करते हैं। प्रेमी के साथ उसने मंगलवार को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर कमला नगर पुलिस उसे और प्रेमी को थाने ले आई।

विज्ञापन

अब युवती की उम्र है 22 साल  

युवती ने पुलिस को बताया कि वह 22 वर्ष की है। उसके परिजन भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि बेटी की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस को बताया कि बेटी जब नाबालिग थी, तब आरोपी युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। इस पर उसके खिलाफ न्यू आगरा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि युवती के परिजनों ने राहुल के खिलाफ वर्ष 2018 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तब वो नाबालिग बताई गई थी। युवती को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उम्र से संबंधित भी दस्तावेज देखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed