{"_id":"692519ad510d48cef00a9ebb","slug":"girl-found-unconscious-on-road-says-she-remembers-nothing-after-regaining-consciousness-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चौराहे पर बेहोश पड़ी थी युवती, अस्पताल में कराई गई भर्ती...होश आने पर भी उसे कुछ भी नहीं याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चौराहे पर बेहोश पड़ी थी युवती, अस्पताल में कराई गई भर्ती...होश आने पर भी उसे कुछ भी नहीं याद
Tue, 25 Nov 2025 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:21 AM IST
सार
चौराहे पर बेहोश पड़ी युवती को देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सुनारी चौराहे के समीप सोमवार को दोपहर में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा। लोगों में चर्चा थी कि दो बाइक सवार उसे छोड़कर भाग गए हैं।
दोपहर करीब 12 बजे सोनारी चौराहे के समीप युवती को बेहोश पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भीड़ को हटाया। पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी में इलाज के दौरान युवती को होश आ गया। उसे कुछ याद नहीं था कि वह कैसे वहां पहुंची। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि युवती को होश आने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच की जा रही है कि युवती वहां कैसे पहुंची।