फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl found dead in the house in agra

Agra News: संदिग्ध हालात में घर में मिली युवती की लाश, गले पर निशान, मां-भाई गए थे बाहर

Wed, 21 Dec 2022 08:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

न्यू राधा नगर में बुधवार शाम को युवती का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बहन घर पहुंची तो इसका पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
girl found dead in the house in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर के न्यू राधा नगर में बुधवार शाम को एक युवती का शव संदिग्ध हालात में घर में पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर निशान बना हुआ था। वह घर में अकेली थी। मां और भाई बाहर काम से गए थे। युवती से मिलने के लिए उसकी बहन आई थी। तब घटना का पता चला। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बल्केश्वर के न्यू राधा नगर निवासी हीरा सिंह की मौत हो चुकी है। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। पांचवीं बेटी नीतू अविवाहित थी। बुधवार को नीतू का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि घर में एक युवती की मौत हो गई है। इस पर थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में फर्श पर नीतू का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उसकी मां पुष्पा ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे काम से एत्मादपुर तहसील बेटे के साथ गई थी। शाम को उसकी शादीशुदा बेटी घर पर आई थी। तब उसने नीतू का शव देखा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वह पड़ोसी के मकान से अपने घर में गई थी। तब उसे बहन की लाश पड़ी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में पड़ा था दुपट्टा

बताया गया है कि नीतू के गले में दुपट्टा भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसकी बहन से भी पूछताछ की। पहले वह यह बता रही थी कि नीतू फंदे से लटकी हुई थी। बाद में वह फर्श पर पड़ा होने के बारे में कहने लगी। पुलिस ने शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के सवाल

अगर, नीतू का शव फंदे पर लटका हुआ था तो आत्महत्या की आशंका है। ऐसे में सवाल है कि उसने आत्महत्या क्यों की होगी? अगर, उसकी हत्या की गई तो इसका कारण क्या है। हत्या कौन कर सकता है थाना अध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed