{"_id":"5b4478204f1c1b0d278b5752","slug":"girl-fir-lodged-against-son-of-zila-panchayat-member-for-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बीटेक की छात्रा का यौन शोषण, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बीटेक की छात्रा का यौन शोषण, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में रहने वाली बीटेक की छात्रा का यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप जिला पंचायत सदस्य बालकिशन के बेटे प्रकाश वरुण पर है। छात्रा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
23 वर्षीय युवती ने तीन साल पहले बीटेक में दाखिला लिया था। वहां उसकी मुलाकात जिला पंचायत सदस्य के बेटे प्रकाश वरुण से हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा।
छह महीने पहले पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मामले की जानकारी उसके पिता से की लेकिन उन्होंने अपने पद का रौब गांठते हुए युवती को फटकार दिया।

आरोपी हिरासत में
मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने उसे ढांढस बंधाया। वो परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंची और जिला पंचायत सदस्य के बेटे के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के बेटे प्रकाश वरुण को हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं युवती का कहना है कि उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वो झुकने वाली नहीं है। जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद की है, वो उसे सजा दिलाकर रहेगी।