{"_id":"5e1024868ebc3e87fe10887c","slug":"girl-filed-sexual-harassment-case-against-the-young-man-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में फंसने के डर से युवती संग लिए सात फेरे, शादी के बाद आरोपी ने उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में फंसने के डर से युवती संग लिए सात फेरे, शादी के बाद आरोपी ने उठाया यह कदम
Sat, 04 Jan 2020 11:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में मंदिर में शादी कर धोखा देता रहा। जब युवती ने शादी का पंजीकरण करवाने को कहा तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने प्रेमी व एक अन्य पर दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की आगरा के थाना ताजगंज के मुकुंद बिहार निवासी अंकित कुशवाह से दोस्ती थी। आरोप है कि करीब दो साल पहले अंकित उसे सिकंदरा स्थित एक रेस्टोरेंट ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती मुकदमा दर्ज कराने थाने गई तो उसके घरवालों ने शादी की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराने से रोक लिया। उसके बाद थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। एक माह बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।

घर से सामान समेटकर फरार हुआ आरोपी
15 सितंबर 2018 को मारपीट करते हुए उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया। उसकी शिकायत थाने में की गई, लेकिन फिर उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। इसके बाद वो आगरा छोड़कर टूंडला रहने लगा। जब उसने मंदिर में हुई शादी को रजिस्टर्ड कराने का दबाव बनाया तो 29 दिसंबर 2019 को वो घर से सामान समेटकर भाग गया।
पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके साथी बिजेंद्र कुशवाह व परिवार के लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।