फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl filed rape case against the PAC jawan in firozabad

फिरोजाबाद: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मार्य से लगाई गुहार

Mon, 09 May 2022 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 06:15 PM IST
सार

युवती ने आरोप लगाया है कि पीएसी के जवान ने रिश्ता तय होने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार दिया था।  

विज्ञापन
girl filed rape case against the PAC jawan in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में दुष्कर्म के आरोपी पीएसी के जवान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मार्य से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोप व उसके घरवालों पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

विज्ञापन

 
पीड़िता थाना सिरसागंज क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी भूपेंद्र से उसका रिश्ता तय हुआ था। 17 अप्रैल को शादी होनी थी। इस बीच आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर न होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटकती रही। पुलिस ने छह अप्रैल को आरोपी भूपेंद्र, उसके भाई, पिता और मां के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो सकी। पीड़िता ने प्रदेश सरकार की मंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed