फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl filed FIR against young man for sexual harassment in agra

व्हाट्सएप डीपी से खुली प्रेमी की पोल, सामने आया 'प्रेम का प्रपंच', उड़ गए प्रेमिका के होश

Tue, 05 Nov 2019 09:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
girl filed FIR against young man for sexual harassment in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आगरा में व्हाट्सएप डीपी से युवक की ऐसी हकीकत सामने आई, जिसे जानकर प्रेमिका के होश उड़ गए। प्रेमिका ने रविवार को युवक और उसके साढ़ू के खिलाफ न्यू आगरा थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि युवक ने प्यार का नाटक किया। इसके बाद मंदिर में सात फेरे लिए, जबकि वो पहले से शादीशुदा था। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मंदिर में रचाई थी शादी

पुलिस ने बताया कि न्यू आगरा निवासी निरंजन और उसके साढ़ू रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया कि रवि से युवती की मुलाकात एक साल पहले हुई। आरोपी ने प्यार का नाटक करते हुए उसने प्रपोज किया। दिसंबर 2018 में मंदिर में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यौन शोषण किया और गर्भपात भी कराया। युवती दो माह की गर्भवती है। कुछ दिन पहले युवती को इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी निरंजन शादीशुदा है तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि निरंजन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

डीपी से खुली शादी की पोल

युवती ने बताया कि करवा चौथ के दिन उसने निरंजन से जिद की कि वो दोनों के फोटो को डीपी पर लगाए। काफी कहने के बाद उसने बात मान ली। निरंजन की साली ने यह डीपी देखी तो उसने बहन (निरंजन की पत्नी) को बताया। उसके घर में झगड़ा हुआ, तब उसे उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई।
 

 

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पंचों ने पुलिस के सामने चंद रुपयों में रफा-दफा किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed