फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl drowned in yamuna river on Ganga dussehra

गंगा दशहरा: यमुना नदी में स्नान के दौरान बहन डूबी, दो भाइयों को ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 01 Jun 2020 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 05:57 PM IST
सार

  • गंगा दशहरा पर गांव ओहावा से मां के साथ यमुना में नहाने गए थे बच्चे 

विज्ञापन
Girl drowned in yamuna river on Ganga dussehra
यमुना किनारे खड़े बच्ची के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में मां के साथ गांव ओहावा से स्नान करने गए दो भाई अैर एक बहन पानी में बह गए। तीनों को बहता देख आसपास नहा रहे लोगों ने दोनों भाइयों को तो बचा लिया, मगर बहन गहरे पानी में डूब गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


टैंटीगांव क्षेत्र के गांव ओहावा निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी राजकुमारी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गंगा दशहरा के अवसर पर पास में ही यमुना नदी में स्नान करने के लिए पुत्री ऊषा (14), पुत्र दीपक (16) व रूपकुमार (12) के साथ गई थी। 
विज्ञापन



यमुना में नहाने के दौरान ऊषा व उसके भाई दीपक और रूपकुमार अचानक गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। पास में ही नहा रहे लोगों ने डूबते दोनों भाइयों को तो बचा लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में डूब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में जुटे गोताखोर

किशोरी के यमुना में डूबने की खबर लगते ही तमाम ग्रामीणों के अलावा इलाका पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने ऊषा को काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिली। वृंदावन व मथुरा से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर किशोरी की तलाश कर रहे हैं,लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। 

किशोरी के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दरोगा हरिओम त्यागी का कहना है कि यमुना नदी में डूबी किशोरी की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। जबकि उसके दो भाइयों को ग्रामीणों ने बचा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed